
रतलाम । लायंस क्लब समर्पण द्वारा लक्कड़ पीठा क्षेत्र की नरसिंह वाटिका में पौधारोपण कर 10 पौधे लगाए गए जिसमें पौधों की सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड भी लगाए गए ताकि यह पौधे सुरक्षित रहकर बड़े वृक्ष बन सके। इस मौके प उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि हम अधिक से अधिक पौधे लगाए तथा उनकी देखभाल का संकल्प ले हरियाली बढ़ाएं पर्यावरण बचाएं और आने वाली वीडियो को स्वच्छ हवा का उपहार दें यह गतिविधि झोन चेयरपर्सन अनिता झालीवाल द्वारा संपन्न कराई गई। इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन यासमीन शैरानी, झोन चेयरपर्सन लायन अनीता झालीवाल, सचिव लायन कुसुम चाहर, कोषाध्यक्ष लायन नीलम राठौर, लायन विनीता नागोरिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रही।