त्रिमूर्ति नगर स्थित क्लिनिक में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक शिविर, पहले से पंजीयन जरूरी
रतलाम। हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी समस्या से परेशान लोगों के लिए 13 सितंबर, रविवार को नि:शुल्क हड्डी जांच शिविर लगाया जाएगा। त्रिमूर्ति नगर स्थित देव अश्विनो आयुर्वेद एवं पंचकर्म क्लिनिक में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होने वाले शिविर में सामान्यत: 1200 रुपए में होने वाली हड्डियों की घनत्व जांच नि:शुल्क की जाएगी।
शिविर में जोड़ों में दर्द या सूजन, हड्डियों में दर्द, चलते समय जोड़ों से आवाज आना, बार-बार फ्रैक्चर होना, कमजोरी व थकान, एड़ी में दर्द, कमर दर्द अथवा कमर की नस दबने की समस्या और गर्दन में दर्द अथवा नस दबने जैसी समस्या से परेशान लोग जांच करा सकेंगे। शरीर में कैल्शियम या अन्य आवश्यक खनिजों की कमी की जानकारी के लिए भी जांच की जा सकेगी।
क्लिनिक के अनुसार 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों तथा हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी उपरोक्त समस्याओं से परेशान लोगों के लिए जांच उपयोगी हो सकती है। शिविर में जांच कराने के लिए पहले से पंजीयन करवाना अनिवार्य रखा गया है।
शिविर का आयोजन देव अश्विनो आयुर्वेद एवं पंचकर्म क्लिनिक, त्रिमूर्ति नगर मेन रोड, साक्षी पेट्रोल पंप के सामने, हनुमान मार्बल के पास, रतलाम में होगा। पंजीयन के लिए 8085601888 पर संपर्क किया जा सकता है। शिविर में डॉ. रवीराज पाटीदार द्वारा जांच की जाएगी।