जिला चिकित्सालय रतलाम को इप्का फाउंडेशन ने CSR के तहत प्रदान किए 26 चिकित्सीय उपकरण

रतलाम 12 सितम्बर । सिविल सर्जन डॉ. ए.पी. सिंह के सतत एवं सक्रिय प्रयासों से जिला चिकित्सालय रतलाम को आज इप्का फाउंडेशन द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों का सहयोग प्राप्त हुआ। इप्का फाउंडेशन की ओर से श्री दिनेश सियाल, वाइस प्रेसिडेंट (एडमिनिस्ट्रेशन) एवं डॉ. मनीष गुप्ता, चीफ मेडिकल ऑफिसर द्वारा सिविल सर्जन को उपकरण औपचारिक रूप से सौंपे गए। प्राप्त उपकरणों में बी.पी. इंस्ट्रूमेंट 20 नग, ई.सी.जी. मशीन 02 नग, आई.एल.आर. फ्रिज 01 नग, सक्शन मशीन 02 नग तथा आर.ओ. युक्त वाटर कूलर 01 नग शामिल हैं।
सिविल सर्जन डॉ. ए.पी. सिंह ने बताया कि बी.पी. इंस्ट्रूमेंट, ई.सी.जी. मशीन, आई.एल.आर. फ्रिज एवं सक्शन मशीन का उपयोग अस्पताल में आने वाले मरीजों के निदान एवं उपचार को और अधिक सुलभ बनाने हेतु किया जाएगा, वहीं आर.ओ. युक्त वाटर कूलर को एम.सी.एच. इकाई में स्थापित किया जाएगा, ताकि भर्ती गर्भवती माताओं को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *