

रतलाम । कस्तूरबा नगर जिनालय में भगवान महावीर का जन्मवाचन हर्षोल्लास से मनाया गया। अमित कोठारी ने बताया कि सबसे पहले समस्त श्री संघ को छापा लगाने की बोली प्रवीण डूंगरवाल परिवार ने ली। भगवान का मुनीम बनने की बोली राजेंद्र कुमार अमित कुमार कोठारी परिवार ने लिया। इसके पश्चात 14 स्वपनों की बोली लगाई गई। भगवान की आरती का लाभ संजय मांडलेचा परिवार और मंगलदीप का लाभ संजय मोदी परिवार ने लिया।लक्ष्मी जी का लाभ संजय मडलेचा परिवार ने लिया। परमपूज्य साध्वीजी की पावन निशा में भगवान महावीर का जन्मवाचन हुआ।सभी श्रावकों ने श्रीफल बाँट कर बधाईया दी संचालन अमित कोठारी और अभय मूणत ने किया।ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष बाबूलालजी सियार ने सभी का आभार माना। प्रभावना अशोक कोठारी परिवार द्वारा दी गई