निर्माणाधीन गौ चिकित्सालय का संत समाज ने किया अवलोकन

रतलाम। मां कामधेनु शक्तिपीठ, सुजापुर में निर्माणाधीन गौ चिकित्सालय का संत समाज एवं गणमान्य नागरिकों ने अवलोकन किया। इस अवसर पर आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य संत श्री विशोकानंद जी भारती, संत श्री 1008 देवस्वरूपानंद जी महाराज एवं गौ क्रांतिकारी संत श्री गोशरणानंद जी सरस्वती महाराज सहित अनेक संतों एवं समाजसेवियों ने निर्माणाधीन गौ चिकित्सालय की व्यवस्थाओं एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी ली।
अवलोकन के दौरान आचार्य संगम तिवारी संत रूद्रगोपाल महाराज सनातन धर्म महासभा के अध्यक्ष श्री अनिल झालानी, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल पुरोहित, एडवोकेट डॉ. ईश्वर बोराना, भाजपा नेता महेंद्र भड़कुंदिया, श्री नरसिंह जी, श्री नरेंद्र सांखला, डॉ. घनश्याम सिंह जी, आशीष पांड्या, ऋतिक शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य श्री विशोकानंद जी भारती ने गौ सेवा के इस महत्वपूर्ण प्रकल्प की प्रशंसा करते हुए कहा कि गौ माता की सेवा, चिकित्सा और संरक्षण के लिए इस प्रकार का प्रकल्प खड़ा करना कोई सामान्य कार्य नहीं है। ऐसे कार्य बिरले संत ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मां कामधेनु शक्तिपीठ सुजापुर में विकसित हो रहा यह गौ सेवा केंद्र आने वाले समय में एक महत्वपूर्ण सेवा केंद्र के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि कुछ समय बाद यह क्षेत्र गौ सेवा के लिए देश के नक्शे पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाएगा। गौ सेवा के साथ चिकित्सा, संरक्षण एवं संवर्धन को जोड़ने वाला यह प्रकल्प समाज के लिए प्रेरणादायी बनेगा। गौ क्रांतिकारी संत श्री गोशरणानंद जी सरस्वती महाराज के मार्गदर्शन में चल रहे इस प्रकल्प को लेकर संत समाज एवं उपस्थित गणमान्यजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे गौ सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण एवं दूरगामी पहल बताया। इस अवसर पर उपस्थित सभी संतों एवं अतिथियों ने गौ माता के संरक्षण, संवर्धन एवं सेवा के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग से सहयोग एवं सहभागिता का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *