खाचरौद। अखिल भारतीय स्थानकवासी जैन कान्फ्रेन्स नई दिल्ली की राष्ट्रिय कार्यकारिणी मीटींग 17 सितंबर को सुरत (गुजरात) में आयोजीत की जा रही है, जिसमें देश के सभी राज्यों से संस्था के निर्वाचित पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए कान्फ्रेन्स के राष्ट्रिय वरिष्ठ मार्गदर्शक चन्द्रप्रकाश चौरड़िया ने बताया कि उक्त मीटिंग में संस्था द्वारा संचालीत जीवन प्रकाश योजना, मानव कल्याण योजना, जीवदया प्रोजना, संत विहार तथा साधु वेयावच योजना के कार्यों की समीक्षा कर उन्हे अधिक व्यापक बनाने की चर्चा होगी।