
जयपुर (उदयभान जैन) । श्री दिगंबर जैन मंदिर महारानी फार्म, गायत्री नगर जयपुर में मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में 14 सितंबर 2026 को प्रातः 7.30 बजे अध्यक्ष अरुण शाह के द्वारा ध्वजारोहण के साथ पर्वधिराज दश लक्षण महापर्व का शुभारंभ हुआ।
सभी मांगलिक क्रियायें विधानाचार्य पं. अजित शास्त्री द्वारा कराई गयीं।
अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने अवगत कराया कि इस अवसर पर मंत्री राजेश बोहरा द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया.। प्रातः 8:00 बजे श्रीमती रेणु बाकलीवाल के सोलह कारण उपवास पूर्ण होने पर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा रेनू जी का सम्मान किया गया तत्पश्चात जिन धर्म प्रभावना हेतु जैन मंदिर से उनके निवास स्थान तक भव्य शोभा यात्रा बैंड बाजों एवं बग्गी में बैठाकर निकाली गई।
मंदिर प्रबन्ध समिति के संयुक्त मंत्री संजय ठोलिया ने बताया कि दश लक्षण महापर्वों में प्रतिदिन अभिषेक, शांति धारा, दशलक्षण विधान पूजा होंगे उनके मुख्य पात्र सोधर्म इंद्र रमेश संगीता सोगानी, महायज्ञ नायक अशोक अंजू जैन विधानसभा वाले होंगे, कुबेर इंद्र बनने का सौभाग्य संजय नीलम ठोलिया को प्राप्त हुआ, सामग्री पुण्यार्जक परिवार गुणमाला, सुनील लता सोगानी परिवार, श्रावक श्रेष्ठी होंगे अशोक अनीता रावंका परिवार।
महापर्व के सांस्कृतिक संयोजक पदम झांझरी ने बताया कि 48 दिवसीय भक्तामर पाठ 15 सितंबर से दोपहर 3 से 4 बजे होगा, सांय 6:45 बजे, महाआरती 7:00 बजे प्रवचन और रात्रि 8:00 बजे धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे जिसके अन्तर्गत 15 को बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है।