ग्रुप फोस्टर केयर के लिए इच्छुक पात्र संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

मिशन वात्सल्य योजना के तहत 30 सितम्बर तक आवेदन प्रस्तुत किए जा सकेंगे

रतलाम । जिला परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास रतलाम ने बताया कि मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत ग्रुप फोस्टर केयर के माध्यम से देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बालको को सुरक्षित पारवारिक एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने हेतु इच्छुक पात्र संस्थाओ से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है। उक्त संस्थाए 17 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास रतलाम कक्ष कमाकं 217 में किशोर न्याय अधिनियम 2015 के निर्धारित प्रारूप 27 में प्रस्तुत कर सकते है । ग्रुप फोस्टर केयर के इच्छुक संस्था का नियमानुसार पंजीकृत होना चाहिए तथा संस्था के पास किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 44 एव किशोर न्याय अधिनियम 2015 के नियम 2016 के उपनियम 23 के तहत 08 बालको को ग्रुप फोस्टर केयर में रखने हेतु पर्याप्त स्थान एव आवश्यक सुविधाए उपलब्ध होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *