महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन


रतलाम । वार्ड क्रमांक 27 स्थित समता परिसर में सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती यास्मीन शैरानी व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि समता परिसर में 16 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क का निर्माण किया जायेगा कार्य पुरा होने के बाद नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी व क्षेत्र विकसित दिखाई देगा। उन्होने कहा कि नगर निगम तो नगर तथा नागरिकों के हित में अपना कार्य कर ही रही है नागरिकों का भी कर्तव्य है कि वे अपने नगर को साफ-स्वच्छ रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।
भूमि पूजन के अवसर पर पार्षद श्रीमती निलोफर खान, एल्डरमेन नारायण सांकला, पार्षद प्रतिनिधि शाकिर खान के अलावा इकरार चौधरी, राजेन्द्रसिंह पवांर, देवेन्द्र जैन, राजेन्द्र पुरोहित, जोशीजी, जसपाल सिसोदिया, मरावीजी, सैदनलाल सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।