महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन


रतलाम । वार्ड क्रमांक 2 स्थित मालवा नगर में उद्यान निर्माण, लक्ष्मणपुरा मोहन टेलर की दुकान से नवजीवन क्लीनिक तक व श्री व्यास सदन से शासकीय माध्यमिक विद्यालय तक, अन्नपूर्णा चक्की के सामने वाली सड़क, एकता मैरिज हॉल के अन्दर वाली सड़क का सीमेन्टीकरण व लक्ष्मणपुरा क्षेत्र में जर्जर सामुदायिक सुलभ शौचालय के स्थान पर नवीन सुलभ शौचालय निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष श्रीमती सोना शर्मा, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती कविता महावर तथा क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि वर्तमान नगर निगम परिषद द्वारा बिना किसी भेदभाव के नगर के प्रत्येक वार्ड विकास कार्य करवाये जा रहे हैं। वार्ड क्रमांक 2 में 75 लाख की राशि से विकास कार्य करवाये जायेंगे कार्य पुरा होने पर नागरिकों को सुविधा होगी। उन्होने कहा कि नगर निगम तो नगर तथा नागरिकों के हित में अपना कार्य कर ही रही है नागरिकों का भी कर्तव्य है कि वे अपने नगर को साफ-स्वच्छ रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।
भूमि पूजन के अवसर पर पार्षद श्रीमती आशा रावत, श्रीमती निलोफर खान, एल्डरमेन राकेश मिश्रा, नारायण सांकला, रतलाम विकास प्राधिकरण सदस्य श्रीमती किरण महावर, महेंद्र जैन, महेंद्र कटारिया, मांगीलाल नगावत, आरिफा जी, अर्चना शर्मा, पूजा शर्मा, चुन्नीलाल लाल, दौलत राम, शिवलाल जी, तुलसीराम, कैलाश शैरा, रामस्वरूप मेहरा, नंदू गोठवाल, राम लाल महावर, रईस खान, अख्तर भाई, इकबाल खान भाई, शंकरलाल जी, नंदकिशोर, अलीमुद्दीन खान, अनीश खान, लोकेंद्र जी, बाबुलालजी, दिनेश साउंड, लक्ष्मण, कमलेश बाई महावर, भगवती बाई जैतपुरीया, वर्षा जी, भरत सोलंकी, जूनेद सर, वाजीद सर, श्री पाल सर, नरेश महावर सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।