

रतलाम। भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर लघु उद्योग भारती, रतलाम इकाई एवं रतलाम शहर इकाई द्वारा मालवा ऑक्सीजन परिसर में भगवान विश्वकर्मा जी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती कर जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में लगभग 100 से ज्यादाश्रमिकों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा जी के समक्ष पूजा-अर्चना एवं आरती कर उद्योग, श्रम एवं राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों के योगदान को सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने भगवान विश्वकर्मा जी से उद्योगों की प्रगति, श्रमिकों की खुशहाली एवं क्षेत्र के विकास की मंगलकामना की।
कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती मालवा प्रांत के संयुक्त सचिव संजयजी व्यास, रतलाम इकाई अध्यक्ष अनिल सारडा, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्रजी सुरेखा, अवतानी जी, शहर इकाई अध्यक्ष कुंदन सोनी, सचिव राजेश रांका, अश्विन अग्रवाल,निलेशजी बोरदिया, रौनकजी चोपड़ा, रघुवीरजी सोलंकी, श्यामजी सोलंकी, विजयजी अग्रवाल, विवेकजी सोलंकी, कमलजी गुप्ता, पटेल साहब सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, उत्साह एवं श्रमिकों के प्रति सम्मान से परिपूर्ण रहा।