लायंस क्लब जावरा ने सेवा पखवाड़े पर चलाया स्वच्छता अभियान कर रोपे तुलसी व फलदार पौधे

​जावरा (निप्र) । लायंस क्लब जावरा द्वारा सेवा पखवाड़े के अंतर्गत लायंस नेत्र चिकित्सालय परिसर एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान लायंस परिवार और नागरिकों ने मिलकर श्रमदान किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया।
​कार्यक्रम के तहत नेत्र चिकित्सालय परिसर में विशेष रूप से ‘तुलसी क्यारी’ का निर्माण किया गया, जहां श्रद्धा व निष्ठापूर्वक तुलसी के पौधों का रोपण हुआ। इसके साथ ही परिसर में जामुन, जामफल (अमरूद) सहित अन्य फलदार व छायादार पौधे लगाए गए।
​क्लब सचिव संदीप रांका ने बताया कि सेवा पखवाड़े के तहत सभी सदस्यों ने निरंतर सेवा कार्य करने का संकल्प लिया है। इसी कड़ी में चिकित्सालय परिसर व पार्किंग क्षेत्र की साफ-सफाई कर पौधारोपण किया गया।
लायंस क्लब व चिकित्सालय प्रबंधन ने श्रमदान करने वाले सभी सदस्यों व आमजन का आभार जताया।
​इस सेवा कार्य में क्लब अध्यक्ष ला. सुधीर जैन, सचिव ला. संदीप रांका, नेत्र चिकित्सालय चेयरमैन ला. प्रदीप शर्मा, ला. अनूप शर्मा, ला. दिनेश गोरी, के साथ चिकित्सालय प्रबंधक जे.पी. श्रीवास्तव, विपुल पंवार, अर्जुन सहित लायंस सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष ला. सुधीर जैन ने किया तथा आभार पूर्व अध्यक्ष ला. प्रदीप शर्मा ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *