20 वां विशाल रक्तदान महा शिविर आयोजित होगा 11 अक्टूबर को

रतलाम।  श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल एवं गर्वित गोखरू फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मानव सेवा समिति व रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से आगामी 11 अक्टूबर 2026 (रविवार) को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह 20 वां रक्तदान महाशिविर मालव रत्न ज्योतिषाचार्य उपाध्याय श्री कस्तुरचंदजी म.सा. की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम परम पूज्य महासती श्री प्रफुल्ला जी म.सा. आदि ठाणा-5 के पावन सानिध्य मे दिनांक: 11 अक्टूबर 2026, रविवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक, डीपी परिसर, छोटू भाई की बगीची पर आयोजित होगा। शिविर मे पूर्व-पंजीकरण करवाने पर एक टोकन प्रदान किया जाएगा और  पूर्व-पंजीकरण करवाने वाले रक्तदाता (“रक्त मित्र”) को विशेष उपहार दिया जाएगा।
श्रीसंघ मीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने बताया की श्री वर्धमान स्थाकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक के तत्वाधान मे श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ।  इसमें मुख्य लाभार्थी के साथ साथ सह लाभार्थी स्व. श्री बसन्तीलालजी एवं स्व. श्री कमलाबाईजी की स्मृति में पटवा परिवार, स्व. श्री प्रकाश चंद्र जी एवं श्रीमती किरण जी बाफना की स्मृति में श्री कांतिलालजी खेमचंदजी बाफना (मिर्चीवाला) परिवार, स्व. श्री आदित्य कटारिया की स्मृति में श्री मणिलाल, श्री अमृतलाल जी, मुकेश जी, कटारिया परिवार (कलमोड़ा वाले) और 2 नाम गुप्त है।
श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल अध्यक्ष आशीष कटारिया, महामंत्री विरेन्द्र कटारिया, कोषाध्यक्ष अरिहंत बोराणा, कार्यक्रम संयोजक  पंकज पटवा एवं प्रितेश कटारिया ने अधिक से अधिक संख्या में सभी वर्ग और सर्व समाज के युवाओं व समाज जनों से उपस्थित होकर रक्तदान करने और इस मानव सेवा के कार्य को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *