

रतलाम। श्री गणेश उत्सव पर श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर पर रात्रि 08 बजे महाआरती की गई। महाआरती में अतिथि के रूप में रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति श्री निमिष व्यास, एल्डरमैन श्री महेश अग्रवाल, पारिख ब्राह्मण समाज अध्यक्ष श्री नवीन व्यास, महाराष्ट्र समाज के श्री सुनील पाटिल, श्रीमाली ब्राह्मण समाज अध्यक्ष श्री नयन व्यास, सचिव श्री कुलदीप त्रिवेदी आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अतिथियों का स्वागत मंदिर ट्रस्ट समिति अध्यक्ष जनक नागल, सचिन सिंह देवडा, मुकेश व्यास, मुकेश त्रिवेदी, रत्ना पाल, रमेश ठाकुर, भुवनेश सिंह राठौर, अशोक मेहता, प्रदिप पंवार आदि द्वारा किया गया। आज की प्रसादी गुलाब जामुन के लाभार्थी श्री भंडारी , नंद किशोर सोनावा, राहुल कसेरा, संगीता सिसोदिया रहे।