
रतलाम, 18 सितंबर। रतलाम प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेश मूणत, रेडक्रास सोसायटी के वाइस चेयरमेन एवं जिला केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील मूणत के पिता श्री आनंदीलाल मूणत का देहावसान हो गया। वे भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, मोहित मूणत एवं हर्षवर्धन मूणत के दादाजी थे।
आनंदीलालजी मूणत नगर के प्रसिद्ध श्री कालिका माता मंदिर में पांडाल निर्माण समिति और बाल चिकित्सालय निर्माण समिति में कोषाध्यक्ष रहे थे। उनकी अंतिम यात्रा बुद्धेश्वर रोड स्थित निवास से निकली, तत्पश्चात उनका अंतिम संस्कार त्रिवेणी मुक्तिधाम में किया गया। मुक्तिधाम में हुई शोकसभा में तेरापंथ समाज के अध्यक्ष देवेन्द्र मेहता ने श्री मूणत के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे धार्मिक, सामाजिक और सेवा के कामों में सदैव अग्रणी रहे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। शोकसभा में नवकार महामंत्र का जाप कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल सहित नगर के उद्योगपति, व्यवसायी, पत्रकार, केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट,, अभिभाषक, भाजपा एवं भाजयुमो पदाधिकारी व सदस्य एवं सकल जैन समाज के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।