
इंदौर (राजेश जैन दद्दू ) । दिगम्बर जैन समाज के पर्युषण पर्व के अंतर्गत पर्व के छठे दिन 21 सितंबर को उत्तम संयम धर्म के अवसर पर सुगंध दशमी (धूप दशमी) का महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा ।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि नगर के समस्त 140 जिनालयों पर जैन संस्कृति एवं धर्म पर आधारित मंडल विधान , झांकियो की आकर्षक रचना निर्मित की जाएगी जिसके माध्यम से दस लक्षण धर्म की महत्ता प्रतिपादित की जाती हे । समाजिक सांसद के अध्यक्ष आनंद गोधा, महामंत्री हर्ष जैन ने कहा कि नगर के सभी जिनालयों पर आकर्षक विद्युत सज्जा होगी । साथ ही इस अवसर पर जिनालयों की बहुमूल्य वस्तुओं , कृतियों को प्रदर्शित कर समाज जन के दर्शनार्थ रखा जाता हे । कई जिनालयों में विशेष झांकियों के माध्यम से समाज के युवा मंडलों द्वारा झांकीयो के माध्यम से प्रमुख तीर्थों की रचना , धर्म , संस्कृति का प्रदर्शन भी होता हे । दद्दू ने बताया कि सुगंध दशमी के अवसर पर जैन धर्मावलंबी विशेष भेष भूसा में परिजनों के साथ अधिक से अधिक जिनालयों के दर्शन हेतु परम्परागत रूप से निकलेंगे । जिनालयों पर आकर्षक विद्युत सज्जा भी की गई है ।