
रतलाम। भारतीय शास्त्रों में दान को पुण्य और लोककल्याण का श्रेष्ठ माध्यम माना गया है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए दीपक शर्मा ने अपने स्वर्गीय पूज्य पिताश्री हेमराज जी शर्मा की स्मृति में श्राद्ध पक्ष प्रारंभ होने से पूर्व भक्तन की बावड़ी स्थित श्मशान स्थल पर अंतिम यात्रा में उपयोग आने वाली सामग्री भेंट की।इस अवसर पर उनके साथ माताजी श्रीमती कुसुम हेमराज शर्मा, पुत्री लतिका दीपक शर्मा, पुत्र रौनक दीपक शर्मा एवं अन्य परिवारजन उपस्थित रहे। काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी की उपस्थिति में यह सामग्री श्मशान प्रबंध समिति के सदस्य मनोज बोरवाल को सौंपी गई।परिवारजनों ने कहा कि दिवंगत परिजनों की स्मृति में किया गया दान समाज के लिए उपयोगी होने के साथ-साथ उनकी पुण्य स्मृतियों को भी चिरस्थायी बनाता है।