अहिंसा यात्रा के आयोजन का निर्णय, जैन समाज के युवा पदाधिकारियों ने संतों के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

रतलाम। आज अखिल भारतीय श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस, युवा शाखा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष श्री सुविधि जी जवेरी एवं महामंत्री श्री मोदी जी, इंदौर ñमहासंघ के ट्रस्टी श्री रितेश जी कटकानी सहित अन्य समाजजन रतलाम पधारे।सभी ने रतलाम प्रवर्तक पूज्य श्री प्रकाश मुनि जी महाराज साहब आदि ठाणा-2 एवं आयंबिल तप आराधिका पूज्य श्री प्रफुल्ला जी महाराज साहब आदि ठाणा-5 के दर्शन-वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा महाराज साहब से धर्म एवं समाज के विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

चर्चा के पश्चात श्रमण संघ के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव के रूप में 29 सितंबर 2026 को प्रातः 8:15 बजे नीमचौक से अहिंसा पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।इस अवसर पर श्री धर्मदास नवयुवक मंडल के अध्यक्ष श्री मनीष जी मंडलेचा, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष श्री आशीष कटारिया सहित वीरेंद्र कटारिया, अरिहंत बोराणा, पंकज पटवा, प्रितेश कटारिया, आयुष गंग , निलेश मेहता आदि उपस्थित रहे। इसके पश्चात सभी समाजजन सिद्धि तप की बाल तपस्वी जियांशी कटारिया की सुखसाता पूछने उनके निवास स्थान पहुँचे और उनके तप की अनुमोदना करते हुए मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस अवसर पर श्री अमित मोदी जी ने अपनी मधुर आवाज़ में स्तवन प्रस्तुत किया, जिससे वातावरण भक्तिमय एवं भावपूर्ण हो गया।जय जैन दिवाकर।जय महावीर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *