पुलिस एवं आबकारी विभाग ने की प्रभावी कार्यवाही: कलेक्टर श्री कटेसरिया

ड्रग स्‍पेक्‍टर को नशीली दवाओं की रोकथाम के लिए दिए निर्देश

रतलाम । जिले में नारकोटिक्स एवं अन्य नशीले पदार्थों की रोकथाम तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र कुमार रावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्‍टर श्री कटेसरिया ने मादक पदार्थों की रोकथाम एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध पुलिस एवं एनसीबी द्वारा की गई कार्रवाई की सराहना की गई। औषधि निरीक्षक को नशीली दवाओं के अवैध उपयोग एवं बिक्री की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए सीबीएन एनसीबी एवं पुलिस विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
कलेक्टर श्री कटेसरिया ने पुलिस एवं संबंधित विभागों को मादक पदार्थों की तस्करी के हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफेमा अधिनियम सहित उपलब्ध कानूनी प्रावधानों के तहत प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा नशीले पदार्थों की तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए।
उन्होंने स्कूलों में नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाने, व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा आरटीओ के माध्यम से बसों में नशामुक्ति संबंधी फ्लेक्स एवं बैनर लगाने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक नशे के दुष्प्रभावों का संदेश पहुंच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *