रतलाम 23 सितंबर। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा त्योहारों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए इंदौर–खडकी (पुणे) स्पेशल ट्रेन के फेरे पुनः विस्तारित किए गए हैं।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 09324 इंदौर- खडकी स्पेशल 07, 14, 21 एवं 28 अक्टूबर तथा 04, 11, 18 एवं 25 नवंबर 2026 को तथा ट्रेन संख्या 09323 खडकी – इंदौर स्पेशल को 08, 15, 22 एवं 29 अक्टूबर तथा 05, 12, 19 एवं 26 नवंबर 2026 को अपने आरंभिक स्टेशन से चलेगी। इस ट्रेन के कोच कंपोजिशन, ठहराव, मार्ग, दिन आदि में कोई बदलाव नहीं किया गया है, इसका परिचालन पूर्वानुसार ही किया जाएगा।
ट्रेन के ठहराव, समय-सारणी एवं कोच संरचना सहित अन्य विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त रेलवन ऐप के माध्यम से भी ट्रेन संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।