प.पू. गुरुदेव श्री डॉ. शिवमुनि जी म. सा. के 85 वे प्रकाशोत्सव पर गौ सेवा की गई


इंदौर । श्रमण संघीय आचार्य भगवन ध्यान योगी प.पू. गुरुदेव श्री डॉ. शिवमुनि जी म. सा. के 85 वे प्रकाशोत्सव के निमित्त जैन कॉन्फ्रेंस अल्पसंख्यक योजना मध्य प्रदेश प्रांत के प्रांतीय युवा अध्यक्ष सौरभ जैन (नानू) के नेतृत्व में जीव दया योजना के अंतर्गत इंदौर में पंचकुइयां स्थित प्राचीन श्री राम मंदिर गौशाला में अनेक समाज सेवायों की उपस्थिति में मुख्य प्राणियों की सेवा का कार्य आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में गौशाला में 20 सितंबर 2026 की प्रातः मेला में लगभग 8:15 पर पहुंचकर सभी ने गौ सेवा के पुनीत कार्य में भाग लिया जिसके अंतर्गत गौशाला में गायों को हरा चारा, गुड एवं अन्य खाने का सामान सभी ने अपने हाथों से गायों को खिलाते हुए आनंद के श्रनो को अनुभूत किया।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर 1008 श्री राम गोपाल दास जी म. सा. ,एवं जैन कॉन्फ्रेंस विश्वस्त मंडल के चेयरमैन सम्माननीय श्री मान रमेश जी भंडारी (बाऊजी), वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेश देशलेरहा जी, युवा शाखा के महामंत्री श्री दीपक जैन, आदि अनेक समाज सेवायों ने गौशाला में उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान करते हुए जीवन कर्मों में पुण्य के पलों को आत्मसात किया इस अवसर पर पधारने वाले सभी साथियों बहनों एवं माता ने ऐसे आयोजनों की निरंतरता बनाए रखने पर जोर दिया।रमेश जी भंडारी द्वारा वक्तव्य में यह कहा गया यह केवल एक सेवा नहीं बल्कि अहिंसा और जीव दया के प्रति मूल सिद्धांतों को जीवन में उतारने का प्रेरणादायक प्रयास हे। जीव दया ही सच्चा धर्म है। एवं शिवाचार्य भगवन के जन्मदिन पर उनके द्वारा मंदिर परिसर मे गोशाला मे श्री राम गोपाल दास जी को गौ सेवा के लिए ₹ 31000/- की राशि भेंट की
श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस अल्पसंख्यक योजना के प्रांतीय युवा अध्यक्ष सौरभ जैन (नानू) सहित युवा साथियों ने सेवा लाभ लिया
एवं
आचार्य भगवन प. पू. डॉ. श्री शिवमुनि जी म. सा. के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम भी किया गया उसके निमित्त
प्रथम दिवस पोहा वितरण
द्वितीय दिवस गौ सेवा एवं
तृतीय दिवस मोर चुगा पक्षीयो का दाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *