औषधि निरीक्षक ने ताल में मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया

रतलाम । औषधि निरीक्षक श्री बलराम चौधरी द्वारा तहसील ताल में मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान श्री राधे मेडिकल एवं आदित्य मेडिकल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रमुखता से नारकोटिक्स औषधियों की उपलब्धता एवं उनके क्रय-विक्रय की जांच की गई।
ट्रामाडोल टैबलेट एवं एविल इंजेक्शन के क्रय-विक्रय के अभिलेखों की जांच की गई। साथ ही उपलब्ध स्टॉक के क्रय-विक्रय रिकॉर्ड 3 दिवस में प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर पर उचित स्थान पर लाइसेंस का प्रदर्शन, दुकानों पर फार्मासिस्ट की उपलब्धता, दुकानों की साफ-सफाई, एक्सपायरी दवाओं के लिए उचित व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर तथा फ्रिज में संधारित की जाने वाली औषधियों के रख-रखाव, बिना पंजीकृत चिकित्सक के पर्चे के शेड्यूल औषधियों का विक्रय नहीं किए जाने तथा औषधियों के क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेखों का नियमानुसार संधारण करने संबंधी दिशा-निर्देश दिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *