नीमचौक श्रीसंघ के इतिहास मे हो रहा पहली बार आयोजन

सर्व सिद्धिदायक सामूहिक सिद्धिंतप सप्त दिवसीय महोत्सव हूए कार्यक्रम शुरू : मुख्य कार्यक्रम 29 सितम्बर को

रतलाम 24 सितंबर। जैन दिवाकर प.पू. गुरूदेव चौथमलजी म.सा., ज्योतिषाचार्य मालवरत्न उपाध्याय प.पू. गुरूदेव कस्तुरचंदजी म.सा. एवं श्रमण संघीय महामंत्री घोर तपस्वी पुज्य गुरुदेव मोहनमुनिजी म.सा. के दिव्य आर्शीवाद से श्री वर्धमान स्थानक वासी जैन श्रावक संघ नीमचौक रतलाम के तत्वावधान मे श्रमण संघीय आचार्य सम्राट ध्यानयोगी प.पू. श्री डॉ. शिवमुनिजी म.सा. एंव कर्नाटक गजकेसरी घोर तपस्वी प.पू. गुरूदेव श्री गणेशीलालजी म.सा., की आज्ञानुवर्तिनी महाराष्ट्र प्रवर्तिनी प.पू. गुरूणी मैया डा. प्रतिभाजी म.सा. की लघु भगिनी एंव सुशिष्या वर्धमान आयम्बिल तपोनिधी जिनशासन प्रभाविका महासाध्वी प.पू.श्री प्रफ्फुल्लाजी म.सा. द्विशतावधी प.पू. साध्वी श्री महिमाजी म.सा., ज्ञान पिपासु प.पू.साध्वी श्री प्रणयाजी म.सा., शतावधानी प.पू. श्री महती श्रीजी म.सा. एंव नव दिक्षिता प.पू. साध्वी श्री परिज्ञाजी म.सा. आदि ठाणा 05 के सानिध्य मे सर्व सिद्धिदायक सामूहिक सिद्धिंतप सप्त दिवसीय महोत्सव” का भव्य आयोजन का शुभारम्भ पत्रिका लेखन के साथ साथ केसर चंदन कार्यक्रम से हुआ । यह धार्मिक महोत्सव दिनांक 23 सितम्बर 2026 से 29 सितम्बर 2026 तक आयोजित होगा।
कार्यक्रम की जानकारी देते श्रीसंघ मीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने बताया की सामूहिक सिद्धितप का आयोजन नीमचौक श्री संघ के इतिहास मे पहली बार हो रहा है कार्यक्रम मे दि 23 सितंबर को पत्रिका लेखन का कार्यक्रम और दि. 24 को केसर चंदन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। दिनांक 25 सितम्बर को दोपहर 2:00 से 4:00 बजे धार्मिक अंताक्षरी, दि. 26 सितम्बर दोपहर 2:00 से 4:00 बजे मेहंदी समारोह, 27 सितम्बर दोपहर 2:00 से 4:00 बजे ‘तपस्या की चौबीसी’, दि. 28 सितम्बर प्रातः 7:30 बजे: सिद्धिंतप तपस्वियों का शाही बियासना , प्रातः 10:30 बजे से तुलादान, संध्या 8:00 बजे से: भक्ति संध्या एवं मातृ-पितृ वंदन और दि 29 सितम्बर पूर्णाहुति दिवस के अंतर्गत मुख्य कार्यक्रम प्रातः 9:00 से 10:00 बजे: प्रवचन, प्रातः 10:30 से 11:00 बजे: सिद्धिंतप तपस्वी बहुमान, प्रातः 11:00 से 11:30 बजे: एकासना सिद्धिंतप बाल तपस्वी बहुमान, प्रातः 11:30 बजे से: श्रीसंघ एवं आमंत्रित अतिथियों की गौतमप्रसादी का आयोजन होगा। इस अवसर पर मालव केसरी पूज्य गुरुदेव श्री सौभाग्यमलजी म.सा. के सुशिष्य श्रमण संघीय प्रवर्तक पूज्य गुरुदेव श्री प्रकाशमुनिजी म.सा., उपप्रवर्तिनी पूज्या श्री रमणीक कुंवरजी म.सा., एवं अन्य ठाणा-साध्वीवृंद का पावन सानिध्य प्राप्त रहेगा।
नीमचौक संघ रत्न श्री इंदरमल जैन, संघ गौरव महेंद्र बोथरा श्रीसंघ अध्यक्ष अजय खमेसरा, महामंत्री विनोद कटारिया, कोषाध्यक्ष अमृत कटारिया, कार्यक्रम संयोजक ललित पटवा तथा सहसंयोजक विनोद बाफना, पूर्व अध्यक्ष सुरेश कटारिया, मणिलाल कटारिया, प्रेम कुमार जैन मोगरा, जयंती लाल डांगी एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं को सभी कार्यक्रमो ने पधारने की विनती करी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *