रतलाम । कोराना महामारी से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से चादंनीचौक के व्यापारीयों ने त्रिवेणीतट स्थित नवग्रह प्रतिमाओं का पूजन कर हवन कुण्ड में आहुतियां दी। नवग्रह देवताओं की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन व महाआरती कर कोरोना वाईरस संक्रमण को पूरी तरह खत्म करने प्रार्थना मुख्य यजमान सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष झमक भरगट, डॉ. राजेन्द्र शर्मा, प्रेम उपाध्याय, नवनीत सोनी, कैलाश भईड़ा, प्रेमचन्द सोनी, चेतन शर्मा, संजय चाणोदिया आदि द्वारा की गई।
अध्यक्ष झमक भरगट ने कहा कि वातावरण की शुद्घि के लिए यज्ञ, हवन और भक्ति का सहारा ही एक मात्र उपाय है। प्रत्येक व्यक्ति हवन करे तो वायरस को हवा से पुरी तरह खत्म किया जा सकता है। संसार के अंदर हम सभी जी रहे है पर सब का जीना एक जैसा नही है। आज मानव पशुओं जैसा व्यवहार कर रहा है। हम मनुष्यता के काम करेंगे तभी मनुष्य कहलाने के अधिकारी होंगे।