आगर-मालवा | सासंद श्री रोडमल नागर ने आज रविवार को नलखेड़ा पहुंचकर कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के लिए सरस्वती विद्या मंदिर में बनाए गए कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। सांसद ने कोविड केयर सेंटर में व्यवस्था का जायजा लेकर भर्ती मरीजों की कुशलक्षेम जानी। साथ ही अधिकारियों को कोवीड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं एवं जरूरी सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए। सांसद ने तत्पश्चात श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय चिकित्सालय का निरीक्षण कर उपस्थित मेडिकल स्टाफ से चर्चा कर, उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए हौसला अफजाई किया। साथ ही बीएमओ को अस्पताल एवं मरीजों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों एवं जरूरी आवश्यक संसाधनों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप सकलेचा,मंडल अध्यक्ष पवन वेदिया ,तहसीलदार आशीष अग्रवाल,रितेश सोनी,रामचंद्र गायरी, सुनील फाफरिया विजय सोनी,नरेंद्र वेदिया ,दिलीप खंडेलवाल,दिनेश व्यास सहित अन्य उपस्थित रहे।