
जयपुर 26 सितंबर। श्री दिगंबर जैन मंदिर गायत्री नगर महारानी फार्म जयपुर में मंदिर प्रबन्ध समिति के तत्वावधान में दस लक्षण महापर्व के समापन पर 16 दिवसीय,11 दिवसीय, पांच दिवसीय,व तीन दिवसीय उपवास करने वाले तपस्वियों का सम्मान कर तपस्वियों को बग्गी में बैठा कर बैंड बाजों के साथ शोभा यात्रा निकाली गई.।
मंदिर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह ने अवगत कराया कि गायत्री नगर मंदिर में विमला जैन पापडीवाल ने 11 दिन के, संगीता लुहाडिया 11 दिन के, उर्मिला श्रीमाल ने 11 दिन के दस लक्षण धर्म उपवास किये। मनोज जैन वोहरा ने 16 दिन के उपवास गोलोक धाम, चाकसू में परम पूज्य आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज के सानिध्य में 16 कारण के, अंकिता काला ने 5 दिन के और अनीता रावका बयाना वालों ने 5 दिन के पंच मेरु के उपवास किये सम्यक सोनी,आरती सोनी, आशी जैन, इशिका जैन पाटनी, रोमित जैन,शुभम जैन सेठी, राजू जैन,महक जैन, भाविक झांझरी, रेणु जैन, नव्या जैन बेनाडा, दीक्षा जैन, मोहित जैन भोंसा, सुनीता जैन बडजात्या, अनीता छावड़ा एवं राकेश पटौदी ने तीन दिन के उपवास किये इन सभी उपवास करने वाले तपस्वियों का मंदिर प्रबन्ध समिति द्वारा सम्मान किया गया, सभी उपस्थित समाज जन ने त्याग करने वाले तपस्वियों का कोटि-कोटि अनुमोदना की।