जन्मदिन की खुशियां गौ सेवा के साथ मनाईं, श्वेतांबर जैन वरिष्ठ महासंघ द्वारा

जावरा (अभय सुराणा) । जन्मदिन की खुशियों को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए उसे जीवदया एवं गौ सेवा से जोड़ने की अनुकरणीय पहल श्वेतांबर जैन वरिष्ठ महासंघ द्वारा जीव दया सोसाइटी में की गई। महासंघ के सदस्यों का जन्मदिन गौ माता को गुड़ एवं गो-ग्रास खिलाकर मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने जीव मात्र के प्रति करुणा, सेवा और संवेदना का संदेश दिया।
कार्यक्रम में श्वेतांबर जैन वरिष्ठ महासंघ के अध्यक्ष अभय सुराणा ने कहा कि “भारतीय संस्कृति में सेवा और जीवदया का विशेष महत्व है। जन्मदिन जैसे खुशी के अवसर को यदि किसी मूक प्राणी की सेवा से जोड़ा जाए तो उस खुशी का महत्व और भी बढ़ जाता है। गौ माता को गुड़ एवं गो-ग्रास खिलाना केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि जीव मात्र के प्रति हमारी करुणा और संवेदनशीलता की अभिव्यक्ति है। महासंघ का प्रयास है कि समाज में सेवा की भावना को उत्सवों का अभिन्न हिस्सा बनाया जाए।”
उन्होंने कहा कि “हम अपने परिवार में जन्मदिन मनाते हैं, लेकिन यदि उसी दिन किसी जरूरतमंद, गौ माता अथवा अन्य जीव की सेवा कर दी जाए तो वह दिन जीवनभर के लिए स्मरणीय बन जाता है। सेवा से मिलने वाला आत्मिक आनंद किसी भी भौतिक उपहार से बड़ा होता है।”
इस अवसर पर लाभार्थी आशा सुभाष खारीवाल का मोती की माला एवं शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। विवाह वर्षगांठ समिति के संयोजक प्रदीप सेठिया ने कहा कि “श्वेतांबर जैन वरिष्ठ महासंघ द्वारा पारिवारिक खुशियों को सेवा से जोड़ने की यह परंपरा समाज के लिए प्रेरणादायी है। जन्मदिन और विवाह वर्षगांठ जैसे अवसरों पर जीवदया के कार्य किए जाने से खुशी के साथ-साथ पुण्य और आत्मिक संतोष की अनुभूति भी होती है।”
सुभाष खारीवाल एवं आशा खारीवाल ने महासंघ द्वारा की जा रही सेवा गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि “महासंघ द्वारा जीवदया, गौ सेवा एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। सेवा कार्यों में समाज के अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता होनी चाहिए, जिससे सेवा की यह भावना निरंतर आगे बढ़े और जरूरतमंद जीवों को इसका लाभ मिलता रहे।”
सितंबर माह में महासंघ जीन सदस्यों का जन्मदिन था उन सभी को माला पहनाकर अभिनंदन किया गया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामना दी गई। इस अवसर पर अनिल चोपड़ा एवं प्रदीप सेठिया ने संस्था को सम्मानजनक राशि प्रदान करी
जन्मदिन समिति के संयोजक नेमीचंद जैन ने अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि “जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने की यह पहल समाज में एक नई सकारात्मक सोच को जन्म दे रही है। खुशी के अवसर पर किसी जीव के लिए कुछ करना ही सच्चे अर्थों में खुशी बांटना है।”
कार्यक्रम के अंत में महासंघ के सचिव राजकुमार हरण ने सभी लाभार्थियों, सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “महासंघ की सेवा गतिविधियां निरंतर इसी भावना के साथ आगे बढ़ती रहेंगी। समाज के सहयोग से जीवदया और सेवा के कार्यों को और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा।”
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने गौ माता को गुड़ एवं गो-ग्रास अर्पित कर सेवा का लाभ लिया। इस अवसर पर अनिल धारीवाल पुखराज चत्तर राजेंद्र कोचर देवेंद्र धारीवाल अशोक पगारिया आलोक पगारिया अजय सोनम पगारिया सहित संस्था के सदस्य गण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।कार्यक्रम आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *