परिजनों ने शासकीय चिकित्सालय जावरा को दो वाटर कूलर भेंट किए

सेवा के सारथी बने विधायक डॉ. राजेन्द्र जी पांडेय

वरा (अभय सुराणा) । शासकीय चिकित्सालय जावरा में नगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और दानदाताओ द्वारा सहयोग देने का सिलसिला लगातार जारी है और इस पुनीत कार्य मे सेवा के सारथी बनकर उभरे क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेन्द्र जी पांडेय।इसी कड़ी में दिनांक 18 मई 2021मंगलवार को स्वर्गीय लक्ष्मीचंद जी बरमेचा की पुण्य स्मृति में श्रीमती चंदादेवी, शिखरचंद ,प्रवीणकुमार, रमणीककुमार बरमेचा दलोट की और से एक वाटरकूलर व भाजयुमो के पूर्व नगर अध्य्क्ष देवेन्द्रसिंह जादोन व महेशजी ट्रांस्पोर्टवालो की और से भी एक वाटर कूलर मरीजो व उनके परिजनों के पेयजल की व्यवस्था हेतु जावरा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेन्द्र जी पांडेय, अस्पताल प्रभारी दीपक जी पालड़िया, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कान्हसिह जी चौहान व भाजपा नगर अध्य्क्ष पवन सोनी की उपस्थिति में शासकीय चिकित्सालय जावरा को प्रदान किये।
इस अवसर अशोक जी झामर,सुभाष टुकड़ियां,अजय सकलेचा ,वीरेंद्र सिसोदिया,मनोहर पांचाल ,शंकर चतवानी, धर्मेंद्रसिंह तोमर ,शिवेंद्र माथुर प्रदीप दसेड़ा रजत सोनी मयंक अग्रवाल ,मनोज अग्रवाल , चंद्रप्रकाश सोलंकी गोविंद ठक्कर प्रवीण वन्यायक्या आदि उपस्थित थे।

Play sound