मेहसाना (सिमंधर स्वामी जैन मंदिर 18 मई 2021) । जो व्यक्ति कोरोनावायरस को आत्म बल इम्यूनिटी पावर से पराजित करके स्वस्थ बने हैं उनको योद्धा मानकर अभिनंदन करना चाहिए । उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने सिमंधर स्वामी जैन मंदिर ध्वजा रोहन समारोह को संबोधित करते कहा कि उनको देखकर अनंत आत्माओं में आत्मविश्वास पैदा होता है कोविड-19 की जंग जीतने के लिए ।
उन्होंने अत्यंत पीड़ा के साथ कहा कि कोविड-19 जीत कर आने वालों के साथ छुआछूत करना हीन भावना से देखना घोर हिंसा है । मुनि कमलेश ने कहा कि कोविड-19 पर विजय पाने वाले संपूर्ण विश्व के लिए आदर्श रूप हैं उनको अनदेखा करना साक्षात परमात्मा का अपमान करने के समान है ।
राष्ट्र संत ने कोविड-19 के सेवा में समर्पित तन,मन,धन से समर्पित समाज सेवी संस्था एवं अपनी परवाह न करते हुए देव दूत के रूप में काम करने वाले डॉक्टर भी बधाई के पात्र हैं ।
राष्ट्रसंत कमलमुनि कमलेश ने कहा कि कोरोनावायरस होना बुरा नहीं है उसको छुपाना अत्यंत घातक है छुपाने वाला मानव हत्यारे का दोषी है । अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली द्वारा कोविड-19 जीत कर आने वालों का पूरे देश में स्थान स्थान पर अभिनंदन करने का प्रस्ताव पास किया है । मूर्तिपूजक गुरु भगवंत नीति सागर जी ने मांगलिक प्रदान की ।