रतलाम । कस्तुरबा नगर जैन मंदर में श्री नेमीनाथ जैन ट्रस्ट मंडल के तत्वाधान में धर्ममय माहौल में ध्वजारोहण सम्पन्न हुआ । समाजसेवी अमित कोठारी ने बताया कि ध्वजारोहण कोरोना की गाईडलाईन का पुर्णतया पालन करते हुए किया गया । सर्वप्रथम स्नात्र पूजा की गई । तत्पस्चात पुण्याहाम – पुण्याहाम के जयकारों के साथ ध्वजारोहण किया गया । इस दौरान ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष बाबूलल सियाल, प्रमोद रांका, अमित कोठारी, दिलीप जैन और सुभाष सेठिया उपस्थित रहे । विधिकारक अमृत जैन रहे ।