45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का कोविड टीकाकरण 11 स्‍थानों पर किया जाएगा

रतलाम। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण 11 स्‍थानों पर किया जाएगा। 20 मई को कोविड टीकाकरण सत्रों में कोविशील्‍ड का पहला और दूसरा दोनों प्रकार के टीके लगाए जाएंगे।
45 वर्ष से अधिक आयु के कोई भी व्‍यक्ति अपना जन्‍म दिनांक दर्शाने वाला आईडी दिखाकर कोविशील्‍ड का सीधे टीका लगवा सकेंगे। कोविड संबंधी टीकाकरण सत्रों का आयोजन जिले के शासकीय कन्‍या हायर सेंकंडरी स्‍कूल आलोट, पोरवाल धर्मशाला ताल, मांगलिक भवन जनपद पंचायत के पास बाजना, महात्‍मा गांधी स्‍कूल जेल रोड जावरा, सामुदायिक भवन ढोढर, नगर पंचायत बडावदा, जनपद पंचायत पिपलोदा, मांगलिक भवन जूनावास मोहल्‍ला सैलाना, शासकीय कन्‍या प्राथमिक विद्यालय धामनोद, आफिसर्स क्‍लब डीआरएम आफिस दो बत्‍ती रतलाम, कम्‍युनिटी हॉल अल्‍कापुरी रतलाम पर किया जाएगा। पुराना कलेक्‍टोरेट रतलाम पर केवल फ्रंटलाईन वर्कर्स को दूसरा टीका लगाया जाएगा। उल्‍लेखनीय है कि कोविशील्‍ड का दूसरा टीका लगवाने के लिए पहले और दूसरे टीके में कम से कम 84 दिनों का अंतर होना अनिवार्य है।