वाट्सएप्प ग्रुप ने रतलाम जिले में कर दिखाई अनोखी पहल….

ग्रुप की मदद से 4 सेंटर पर 10 आक्सिफ्लोमिटर किये प्रदान

रतलाम । रतलाम जिले में शोशल मीडिया भी तेजी के साथ साथ हर प्रकार की व्यवस्थाओ से रूबरू करवाता है , तो एक अनोखा नजारा देखने को मिला जहाँ पर रतलाम जिले में शोशल मीडिया वाट्सएप्प ग्रुप के माध्यम से एक पहलकर ग्रुप सदस्यों ने कोरोना के लिए अनोखी पहल कर शुरुआत की गई, ये शुरुआत रतलाम के आशीष पाठक पत्रकार ने की जहा पर ग्रुप एडमिन राहुल बैरागी की सहमति से एक पहल की गई, ग्रुप में जिले के अधिकारी व पत्रकार साथी और नेतागण सभी 250 सदस्य ग्रुप में है जिनकी सहमति से सभी ने नि:स्वार्थ ही सभी ने ग्रुप एडमिन राहुल बैरागी को फोन पे ओर गूगल पे से माध्यम से अपनी श्रद्धा से किसी ने 50 रुपये तो किसी ने 100 रुपए तो किसी ने 500 तो किसी ने 1000 रुपये की मदद की गई, जिसमे कई पत्रकार साथी और अधिकारियों द्वारा भी सहयोग दिया गया, जिस पर 10 हजार रुपये एकत्रित हुए, जिस पर ग्रुप की सहमति से जिले के पिपलोदा कोविड सेंटर पर 05 आक्सिफ्लोमिटर खरीदकर प्रभारी डॉ योगेंद्र गामड़ , डॉ,विनय धाकड़, को 05 प्लस आक्सिफ्लोमिटर दान किये गए, ओर माहेश्वरी मांगलिक भगन सुखेड़ा कोविड सेंटर पर 2 प्लस आक्सिमिटर दी तो कालूखेड़ा कोविड सेंटर पटवारी सत्यनारायण सेन को 1 प्लस आक्सिमिटर दी गई तो रियावन – रानीगांव फंटे पर कोविड सेंटर पर सेंटर प्रभारी संजय औरा धाकड़ को 2 प्लस आक्सिमिटर दी गई, जिसमे ग्रुप के सदस्य पत्रकार राहुल बैरागी , पत्रकार राघवेंद्र सिह डोडिया, पत्रकार अवधनारायण मालपानी, पत्रकार नवल जेन, पत्रकार जियाउद्दीन , पत्रकार राकेश मालवीय, केपी सिह , प्रहलाद कुमावत, कमलेश पाटीदार , डॉ विनोद धाकड़ आदि उपस्थित थे।

Play sound