

रतलाम । जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम यूथ द्वारा प्रतिमाह गौ सेवा के संकल्प के साथ “वात्सल्य करुणा योजना” के अंतर्गत आज खेतलपुर गौशाला में एक विशेष गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य के मुख्य लाभार्थी परिवार यूथ सह-सचिव नवदीप जी मूणत रहे। नवकार महामंत्र के स्मरण के साथ गूंजे सेवा के स्वर, गौ माता को कराया गया पौष्टिक आहार
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम पवित्र नवकार महामंत्र के सामूहिक स्मरण व जाप के साथ किया गया। इसके पश्चात गौशाला में गौवंश की सेवा करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली हरी घास, दो बोरी उच्च गुणवत्तायुक्त पशु आहार, रोटी, गुड़ तथा विभिन्न प्रकार की ताजी हरी सब्जियां (जैसे आल, ककड़ी, टमाटर, पत्ता गोभी, चवलाफली आदि) बड़े ही सेवाभाव के साथ गौ माता को परोसी गईं। सभी सदस्यों ने अपने हाथों से गौ माता को खिलाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विशेष संकल्प: जल संरक्षण और पानी का सदुपयोग
इस गौ सेवा के पावन अवसर पर यूथ परिवार द्वारा एक बेहद महत्वपूर्ण और सामयिक संकल्प लिया गया। इस वर्ष क्षेत्र में हुई अल्प वर्षा की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए, यूथ सदस्यों के द्वारा जल का व्यर्थ उपयोग न करने और पानी का सदुपयोग करने का कड़ा संकल्प लिया गया। परिवार के द्वारा सभी से जल संरक्षण के प्रति सजग रहने का जोरदार आह्वान किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित रहे यूथ परिवार के सदस्य इस आयोजन में ग्रुप के कई सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे।
प्रमुख रूप से उपस्थित सदस्य
ग्रुप अध्यक्ष राहुल छाजेड़, सचिव अभय लोढ़ा, पूर्व अध्यक्ष प्रीतेश गादिया, अंकित जैन, विनीत पीपाड़ा,संयोजक अमित नाहटा,मनीष संघवी ,अमित, गोरेचा,विजय जैन वीरेंद्र कटारिया, यतेंद्र मेहता, अर्पित बोथरा, पारस मेहता, प्रतीक लोढ़ा, संदीप चानोदिया, हर्षवर्धन पावेचा आदि साथ ही स्वीना गादिया, अंकिता छाजेड़, सीमा लोढ़ा, प्रिया मूणत, अर्पिता पीपाड़ा, अर्चना मेहता, तनु गोरेचा, रितिका मेहता सहित कई मातृशक्ति उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम यूथ परिवार द्वारा लाभार्थी परिवार और सभी उपस्थित सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।