माणकचौक पुलिस की त्वरित कार्रवाई : मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का खुलासा, 12 घंटे के भीतर दोनों वाहन बरामद

रतलाम 29 अक्टूबर । रतलाम पुलिस द्वारा चोरी, लूट एवं नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा चोरी गए मशरूके की बरामदगी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना माणकचौक पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर चोरी गई दोनों मोटरसाइकिलें बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बरामद वाहनों की कुल कीमत लगभग ₹80,000 है।

घटना का विवरण
दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को फरियादी दिनेश अग्रवाल पिता श्री मोहनलाल अग्रवाल, उम्र 49 वर्ष, निवासी भुट्टा बाजार, रतलाम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात आरोपी द्वारा भुट्टा बाजार में खड़ी उनकी हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP43MH2034 तथा डीपीके ज्वेलर्स के पास खड़ी हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP43EE2130 चोरी कर ली गई हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना माणकचौक में अपराध क्रमांक 593/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा चोरी, लूट एवं नकबजनी के अपराधों की पतारसी कर आरोपियों की गिरफ्तारी तथा चोरी गए मशरूके की बरामदगी के लिए सख्त निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री विवेक कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राकेश पंद्रो तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे एवं मुखबिर तंत्र के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई दोनों मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं। आरोपी से अन्य चोरी की घटनाओं में संलिप्तता के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी–
(1) महेन्द्र पिता तेजपाल जैन, उम्र 55 वर्ष
निवासी: टाटा नगर, रतलाम, थाना दीनदयाल नगर, जिला रतलाम।
आपराधिक रिकॉर्ड: मारपीट का 01 प्रकरण।

जब्त मशरूका–
हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP43MH2034 — अनुमानित कीमत ₹40,000।
हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP43EE2130 — अनुमानित कीमत ₹40,000।
कुल जब्त मशरूका कीमती: ₹80,000

पुलिस टीम की विशेष भूमिका–
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान, उपनिरीक्षक शांतिलाल चौहान, प्रधान आरक्षक दिनेश जाट, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र बारोड़, प्रधान आरक्षक जितेंद्र जायसवाल, प्रधान आरक्षक राजसिंह, आरक्षक अविनाश मिश्रा, आरक्षक हेमंत यादव, आरक्षक हेमराज डामोर, आरक्षक संदीप शर्मा, आरक्षक सुरेंद्र राठौर, आरक्षक महेश मईड़ा, आरक्षक जीवन विश्वकर्मा एवं आरक्षक धीरज यादव की सराहनीय भूमिका रही।
रतलाम पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम, आरोपियों की धरपकड़ एवं चोरी गए मशरूके की बरामदगी के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *