पुनः गोशाला नवनिर्माण एवं गौ माताओं की दिवंगत दिव्य आत्माओं की शांति की भावना को लेकर गौ कथा का आयोजन किया गया

रतलाम । जिले के रावटी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत जूनि मलवासी रेल्वे स्टेशन स्थित “श्री कृष्ण गोशाला धाम” में आयोजित 3 दिवसीय अमृतमयी दिव्य गौ कथा का आयोजन गोशाला के पुनः नवनिर्माण की भावना एवं पूर्व में जिन जिन गौ माताओं की भूख प्यास ओर बीमारी के कारण असमय मृत्यु हो गई उन सभी दिवंगत दिव्य गौ माताओं की आत्म शांति के संकल्प को लेकर किया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भगवा स्वयं सेवक संघ संगठन के मध्यप्रदेश अध्यक्ष मोतीलाल जैन ने भगवान श्री गणेश जी,पंचमुखी हनुमान जी महाराज एवं गौ माता के साथ नंदी की विधिवत पूजा आरती कर समस्त देवी देवताओं का आह्वान किया। मंगल कलश एवं धर्म ध्वजा के साथ बाबा रामदेव मंदिर से सभी गौ भक्तों ने भगवान शिव परिवार की पूजा अर्चना कर कलश में जल भरकर पोथी को सर पर धारण कर कार्यक्रम के मुख्य यजमान सहित कथा वाचक इंदौर निवासी गोपाल गुरु ब्रम्ह भट्ट एवं सभी गौ भक्तों ने नगर भ्रमण करते हुए पैदल शोभायात्रा निकाली।
प्रथम दिवस की कथा में रतलाम से रामेश्वर जी सोनी डॉक्टर साहब, रानीसिंग से रतलाम निवासी नीलेश जी सोनी, अनिल जी कसेरा, सभी ग्रामवासी वनवासी भाई बहनों एवं नन्हे नन्हे बालक बालिकाओं के साथ अनेक गौ भक्त उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *