जैन समाज झुमरी तिलैया कोरोना काल में जरूरतमंदों की कर रहा है सेवा

झुमरीतिलैया । जैन समाज के समाजसेवी किशोर जैन पांड्या झुमरीतिलैया (दिल्ली) के द्वारा 31 पीस ऑक्सीमीटर मारवाड़ी युवा मंच को प्रदान किया गया जो जरूरतमंदों की सेवा में काम आएगा कोविड अस्पताल में भर्ती संक्रमित मरीजों और होम आइसोलेशन में रह रहे उनके परिवार के लोगों के बीच भी पौष्टिक आहार भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है जिसमें जैन समाज के लोगों के द्वारा भी मदद प्रदान किया जा रहा है जिस कार्य को मारवाड़ी युवा मंच झुमरी तिलैया बहुत ही अच्छे ढंग से कर रही है समाजसेवी सुशील जैन छाबड़ा के द्वारा सामाजिक स्तर पर ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराया गया है सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिला है । निवर्तमान वार्ड पार्षद पिंकी जैन इस महामारी के कष्ट भरे समय में समाज में लोगों को जरूरतमंदों को सहयोग करने के लिए प्रेरित कर रही है और मानवता की सेवा में अपना योगदान दे रही है जैन समाज के अध्यक्ष और मंत्री ललित सेठी ने इस सेवा की सराहना की है कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा, नवीन जैन ने दी।

Play sound