रतलाम में शुभ मुहूर्त में हुए किराना व्यापार के सौदे, दलाल बंधुओं ने निभाई सहभागिता

थोक किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष मनोज झालानी एवं सचिव संजय पारख ने दी सभी को बधाई

रतलाम। नववर्ष के शुभारंभ पर आज रतलाम थोक किराना व्यापारी संघ द्वारा किराना बाजार में खाद्य वस्तुओं के मुहूर्त के सौदे शुभ मुहूर्त में प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित किए गए।
इस अवसर पर दलाल बंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न थोक व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर शक्कर, तेल, गुड़ एवं नारियल के शुभ मुहूर्त के सौदे किए। इस अवसर पर दलाल बंधुओं सुदीप वागरेचा, राजेश रांका, मनीष वाधवानी, सत्यनारायण मंत्री, सतीश माहेश्वरी, राजेंद्र ललवानी, एस. कुमार, विजय माहेश्वरी, नरेंद्र बनवट, घनश्याम वाधवानी, बंशीलाल मंत्री, मांगीलाल भंडारी सहित अनेक व्यापारियों एवं दलाल बंधुओं की उपस्थिति रही।
थोक किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष मनोज झालानी एवं सचिव संजय पारख ने सभी दलाल भाइयों एवं व्यापारियों को नववर्ष के शुभ मुहूर्त की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नया वर्ष सभी के व्यापार में उन्नति, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *