कालेज में प्रथम व गुजरात यूनिवर्सिटी में तीसरा स्थान हासिल किया

बड़ावदा (शिरीष सकलेचा)। समाजसेवी मनोहर तोषनीवाल की बेटी डॉ. छबि तोषनीवाल ने अहमदाबाद डेंटल कॉलेज से मैक्सिलोफेशियल सर्जरी में एमडी (मास्टर डिग्री) की परीक्षा उत्तीर्ण कर गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
डॉ .छबि ने अपने कॉलेज में प्रथम स्थान तथा संपूर्ण गुजरात यूनिवर्सिटी में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। छबि की इस उपलब्धि से नगर गौरान्वित हुआ है। छबि नगर की पहली डेंटिस्ट है। छबि ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय पूरे परिवार को दिया है। नगर के माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष राजेंद्र मूंदड़ा, अजय सोडाणी, डॉ.विमल दवे, दिनेश लड्ढा, बंशीलाल पोरवाल आदि ने डॉ.छबि को बधाईया देते हुए कहा कि सफलता आपकी अथक मेहनत, दृढ़ संकल्प, लगन, प्रतिभा एवं समर्पण का प्रतिफल है।