
(प्रविशा सुराणा) जैन दिवाकर जगत वल्लभ पूज्य गुरुदेव श्री चौथमल जी मसा.के विचारों के अनुरूप भगवान महावीर के सिद्धांतों जन-जन को जोडऩे के लिए उन तक पहुंचाने के लिए क्रांतिकारी राष्ट्रसंत श्रमण संघीय मंत्री कमल मुनि कमलेश की प्रेरणा से 2005 में इसकी स्थापना हुई संस्थापक अध्यक्ष श्री मोतीलाल जी बाफना (रतलाम) रहे । जाति और संप्रदाय से परे मानव मात्र में विश्व बंधुत्व की भावना का संचार करना, नशा मुक्त, नैतिकता युक्त देश भक्ति के साथ पर्यावरण की रक्षा करना, आध्यात्मिक साधना ,वैज्ञानिक माध्यम से मानव के हृदय में धार्मिकता का बीजारोपण करना सभी धार्मिक सामाजिक राजनीतिक संगठनों में मानवीय मूल्यों के आधार पर समन्वय स्थापित करके विकास की ओर अग्रसर होना मंच का उद्देश्य है।
इस मंच में मूर्तिपूजक तेरापंथी दिगंबर सभी आचार्यों के साथ-साथ इमाम ग्रंथि फादर लामा धर्मगुरु का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है वह मंच के अभिन्न अंग है । आज देश के 18 राज्यों में हजारों कार्यकर्ता गौसेवा, संत सेवा, मानव सेवा निस्वार्थ भाव से समर्पित है। इसमें सभी पार्टी के मंत्री, एम.एल.ए सांसद ,पार्षद ,सरपंच ,चेयरमैन इसके सदस्य हैं 12 देशो में भी इसकी शाखा बनाने का कार्य प्रारंभ किया गया है।
मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का चयन आर्थिकता के आधार पर नहीं किया जाता है बल्कि जो कृष्ण की भांति सुदामा बनकर कर सब से प्यार कर सके वृद्ध का सहारा बन सके सिखों की भांति कार सेवा करने जैसी उसकी भावना हो उसी को प्राथमिकता दी जाती है।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री अभय सुराणा उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मंच में वकील, डॉक्टर सीए आई.पी.एस आई.एस प्रशासनिक अधिकारी भी समय-समय पर अपनी सेवा देकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हैं वह भी इसके सदस्य हैं।
मंच से सत्तर गौशाला केंद्रीय जिलों में चल रही है पूरे देश में मंच के माध्यम से सैकड़ों गौशाला सभी धर्म और जाति के लोग चला रहे हैं जिसमें शासन-प्रशासन का पूर्ण योगदान मिल रहा है स्कूल, अस्पताल वृद्ध आश्रम भी संचालित है। मंच के द्वारा अपनी आवाज जनता और सरकार के बीच पहुंचाने के लिए पत्रकार मंच का गठन ,कानून संबंधी जानकारी के लिए वकील मंच ,स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए डॉक्टर मंच ,समन्वय मंच धर्माचार्य मंच शासन प्रशासन मंच गौ सेवा मंच साधु साध्वी सेवा मंच इस प्रकार दिवाकर मंच के नेतृत्व में यह मंच काम करेंगे इसके साथ ही राष्ट्रीय राजनीतिक मंच राष्ट्रीय बहु मंच राष्ट्रीय बालिका मंच का गठन किया गया है। श्री सुराणा ने कहा कि जो भी जो भी इसमें भाग लेना चाहे सेवाएं देना चाहे सादर आमंत्रित हैं उसका स्वागत है सेवा को प्राथमिकता है जाति धर्म का बंधन नहीं। दिवाकर मंच के विकास के लिए आपके सुझाव सादर आमंत्रित हैं समय-समय पर ध्यान योगी आचार्य प्रवर श्री डॉ. शिव मुनि जी शताब्दी युगपुरुष उपाध्याय प्रवर मूल मुनि जी पश्चिम भारत के प्रवर्तक गुरुदेव रमेश मुनि जी सहित कई सद्गुरु भगवान ने आशीर्वाद प्रदान किया एवं मुक्त कंठ से मंच के कार्यों की प्रशंसा भी की सुझाव दिए मार्गदर्शन दिया अखिल भारतीय श्वेतांबर स्थानाक्वासी जैन कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली के पदाधिकारी महिला और युवा शाखा का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है कांफ्रेंस के बहुत सारे कार्यकर्ता है जो इसके सदस्य हैं ।