जावरा ( अभय सुराणा) । आज के इस कठिन समय में एक दूसरे का सहारा बनें और फासला केवल शरीर का रखें, दिलों का नहीं। हम सब मिलकर चले इस नयी सोच और विश्वास के साथ हम है आपके साथ को चरितार्थ करते हुए हमें मानवसेवा के कार्य करतें रहना चाहिए आज के इस कोविड महामारी के दर्दनाक माहौल में भी जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार के साथी धन्य है जो निस्वार्थ भाव से जावरा एवं जावरा के बाहर भी बीमार व्यक्ति की यथासम्भव मदद कर रहें हैं,जेएसजी जावरा मैत्री द्वारा जो मानवसेवा प्रकल्प चलाया जा रहा है यहीं ग्रुप के सदस्यों की पीड़ित मानव सेवा के प्रति सच्ची मानवता है उक्त विचार युवा व्यवसायी वैभव ओस्तवाल ने जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री के मानवसेवा प्रकल्प के दौरान आक्सीजन कसंट्रेटर भेंट करनें के दोरान निज निवास खारीवाल मोहल्ला जावरा पर कही।
उक्त जानकारी देते हुए जेएसजी जावरा मैत्री के पूर्व अध्यक्ष संदीप रांका एवं प्रचार सचिव आकर्ष जैन ने बताया कि जेएसजी जावरा मैत्री को मानवसेवा प्रकल्प के अंतर्गत श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ मंडी व्यापारी स्व. श्री माणकलाल जी ओस्तवाल के आत्म श्रैयार्थ श्रीमती प्रेमलताजी पुत्र वैभवजी विपुलजी ओस्तवाल लोदवाला परिवार द्वारा जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार को आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर भेंट किया एवं मानवसेवा के कार्य लिये सदैव तत्पर रहनें का आश्वासन दिया।
उल्लेखनीय है की जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री द्वारा चार आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर का वर्तमान में संचालन किया जा रहाँ है एवं मानवसेवा के कार्य ग्रुप द्वारा तत्परता के साथ दानदाताओं के सहयोग से लगातार सेवा कार्य किये जा रहे हैं। उक्त आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर जैन सोश्यल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन के अंतराष्ट्रीय सहसचिव अनिल धारीवाल व मध्यप्रदेश रीजन के कोषाध्यक्ष पकंज काठेंड की उपस्थिति में औस्तवाल परिवार द्वारा ग्रुप के अध्यक्ष राजीव लुक्कड, सचिव दीपक मेहता, कोषाध्यक्ष शंशाक मेहता, उपाध्यक्ष अजय पटवा, रुपेश सिसोदिया, पुखराज सुराणा ,अर्पण संघवी को आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर भेंट किया।