श्रमण संघीय महामंत्री श्री मोहनमुनिजी म.सा. का स्मृति दिवस सामायिक एवं सेवा दिवस के रूप में मनाया

रतलाम । श्रमण संघीय घोर तपस्वी महामंत्री श्री मोहनमुनिजी म.सा. का स्मृति दिवस श्री वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक के आव्हान पर समाजजनों ने घर पर रहकर सामायिक एवं जाप के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं प्राणी मात्र के कल्याण की भावना से शांति जिनेश्वर शांति करो, सभी जीवों को सुखी करो के जाप के माध्यम से सभी जीवों के कल्याण की कामना की।
इस पुण्य दिवस के अवसर पर श्री जैन दिवाकर नवयुवक मण्डल द्वारा मानव सेवा के प्रकल्प के तहत् 21000/- रूपये की राशि से 27 परिवारों को दैनिक उपयोग की राशि वितरित की गई ।
उक्त अवसर पर श्री घेवरमल, रवि एवं आकाश बोथरा परिवार द्वारा एक ऑक्सीजन कन्टेन्टर मशीन आमजन के उपयोग के लिए श्री जैन दिवाकर नवयुवक मण्डल को भेंट करी ।
श्री जैन दिवाकर नवयुवक मण्डल के पूर्व अध्यक्ष विनोद बाफना, पंकज पटवा, वर्तमान अध्यक्ष रितेश मुणत, मानव सेवा प्रकल्प के संयोजक आशीष कटारिया, कोषाध्यक्ष नवीन गांधी ने आभार व्यक्त किया । उक्त जानकारी श्री जैन दिवाकर नवयुवक मण्डल के पूर्व अध्यक्ष पंकज पटवा ने दी ।

Play sound