खुशियों की दास्ताँ – प्रयासों से ग्राम सोहनगढ में एकमात्र मरीज बचा, शेष सभी स्‍वस्‍थ हुए

रतलाम । प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा था प्रदेश की जनता, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और शासकीय अमले के समन्वित प्रयासों से हम प्रदेश में कोरोना संक्रमण काबू कर सकते है। ऐसे ही सामूहिक प्रयासों के कारण आज पिपलौदा विकासखण्‍ड का ग्राम सोहनगढ कोरोना मुक्त हो रहा है।
जब सोहनगढ़ में तेजी से कोरोना ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू किया। ग्राम में 53 लोग कोरोना से ग्रसित हो गये वही 03 लोंगों बीमारी से लडते हुए हार गये तब ग्रामीणों ने सामूहिकता, स्‍वैच्छिकता और स्‍वालंबन का परिचय देते हुऐ ग्राम में सरकार और समाज के सहयोग से ग्राम में कोविड केयर सेंटर प्रारंभ किया जिसमें ग्राम में सामान्‍य लक्षण वाले 29 मरीजों को भर्ती कर इलाज किया गया । मरीजो को प्रतिदिन योग, प्रणायाम, और सरकार की गाइड लाइन के अनुसार दवाई और भोजन आदि दिया गया जिससे सभी मरीजों में अपनत्‍व का भाव रहा और ग्राम में ही इलाज होने से सकारात्‍मक रहे जिससे सभी स्‍वस्‍थ होकर घर चले गये। बाकी गंभीर मरीजों का इलाज सरकार कि गाइड लाइन के अनुसार चिहिन्‍त अस्‍पताल में हुआ। इस प्रकार ग्रामीणों ने ग्राम के 29 मरीजों को ग्रामीणों से दूर रखकर कोरोना की चेन को तोडने में कामयाब हुऐ और आज ग्राम में मात्र एक मरीज होम आइसोलेशन में है। इस दौरान कील कोरोना अभियान के अंतर्गत ग्राम में घर-घर सर्वे कर आंशिक लक्षण वालों कि पहचान कर उन्‍हे कोरोना कीट प्रदान की जा रही है। ग्राम के समाजसेवियों ने इस दौरान ग्राम से रतलाम मुक्तिधाम हेतु 04 ट्राली लकडी और 2200 तरबूज भी भेजे।
कलेक्‍टर श्री कुमार पुरूषोतम के निर्देशन एवं एसडीएम श्री राहुल धोटे के नेतृत्‍व में पटवारी मोहिनी शर्मा, स्वास्थ्य विभाग के पूजा पाटीदार, सीएमएचओ, ग्राम सचिव ईशाद खान और मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद वॉलिंटियर टीम के सदस्य प्रदीप पाटीदार, विजय पाटीदार, मुकेश पाटीदार, राकेश पाटीदार, हेमंत पाटीदार, सुनील पाटीदार, नरेंद्र पाटीदार एवं स्वास्थ्य विभाग की एएनम अनीता राठौड़ सहित ग्रामीणों का सहयोग मिला।

Play sound