रतलाम । कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने लाइफलाइन पैथोलॉजी रतलाम द्वारा शासन द्वारा निर्धारित दरों से अधिक राशि देने की शिकायत पर जांच समिति गठित की है। कलेक्टर को अलकापुरी रतलाम निवासी श्रीमती नवनीत कौर ने शिकायत की थी कि लाइफ लाइन पैथोलॉजी, रतलाम द्वारा उनसे की राशि शासन द्वारा निर्धारित दरों से कहीं ज्यादा ली गई है। उनके द्वारा व्हाट्सएप पर प्रदत्त राशि की रसीद भी प्रेषित की गई। उक्त शिकायत की जांच के लिए कलेक्टर गठित की है, जिसमें डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिराली जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर ननावरे एवं औषधि निरीक्षक श्रीमती सारिका अग्रवाल को 24 घंटे में अपना प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए हैं।