माधव महाविद्यालय में आयोजित युवा उत्सव में शिरकत करने वाले विद्यार्थियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई और शुभकामनाएं- डॉ कल्पना वीरेन्द्र सिंह

  • जिला स्तरीय युवा उत्सव में शासकीय माधव महाविद्यालय ने लहराया परचम,
  • विभिन्न नाट्य विधाओं में हासिल किए प्रथम एवं द्वितीय स्थान

उज्जैन। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय माधव महाविद्यालय, उज्जैन में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव के अंतर्गत एकांकी नाटक, लघु नाटक, मिमिक्री एवं मूक अभिनय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी कला, अभिनय क्षमता एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय माधव महाविद्यालय, उज्जैन के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। एकांकी नाटक प्रतियोगिता में शासकीय माधव महाविद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मूक अभिनय प्रतियोगिता में भी महाविद्यालय ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, लघु नाटक प्रतियोगिता में सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय ने प्रथम तथा शासकीय माधव महाविद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मिमिक्री प्रतियोगिता में शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उज्जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कल्पना वीरेंद्र सिंह ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आगामी संभाग एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी इसी उत्साह, समर्पण और उत्कृष्टता के साथ सहभागिता करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर युवा उत्सव की संयोजक डॉ. हुक्का कटारा, सह-संयोजक डॉ. आयशा सिद्दीकी, आइक्यूएसी प्रभारी डॉ. संगीता दुबे, डॉ रफ़ीक नागौरी,डॉ. रीना अध्वर्यु, डॉ ममता पंवार, डॉ अनिता सोनवाल, प्रो शुभम कुम्भारे आदि प्राध्यापक और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।
युवा उत्सव प्रभारी प्रो हुक्का कटारा ने आयोजित कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की । कार्यक्रम संयोजक डॉ ममता पंवार ने युवा उत्सव की इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता का संयोजन किया। तत्पश्चात प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *