संघ की ओर से पगारिया दम्पत्ति की खूब खूब अनुमोदना की गई
रतलाम । आज जेएसजी मैत्री के तत्वावधान में 101 राशन किट का वितरण सुमंगल गार्डन में किया गया। किट में आटा, चावल, पोहा, दलिया,सूजी, मैदा, बेसन,चायपत्ती आदि सहित करीब 20 किलो खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस मानव सेवा के कार्य में अमित कोठारी, मयंक कोठारी,नीलेश कोठारी, दीपक सेलोत,गौरव कास्टिया, संदीप बोथरा, प्रियेश छाजेड़, चंदन सेलोत, सुमंत डोसी, अर्पित चंडालिया आदि ने किट बनाने और वितरण करने में अपना अमूल्य समय का योगदान दिया जिसका जेएसजी मैत्री बहुत बहुत आभार प्रकट करता है। साथ ही इस महती कार्य में जिन सदस्यों ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया उनका भी ह्रदय से बहुत बहुत आभार । इस अवसर पर श्री पारसजी डॉ.हिंजल जी पगारिया की ओर से मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपनी ओर से 71 किट ( रू.51000) हेतु सहर्ष सहमति प्रदान की है। इस मौके पर संघ की ओर से पगारिया दम्पत्ति की खूब खूब अनुमोदना की गई।