रतलाम। रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी ने नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया को धन्यवाद देते हुए जिला अस्पताल में आई परेशानियों को त्वरित दूर करने हेतु धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया7 चिकित्सालय में लंबे समय से सेफ्टी टैंक भरे होने के कारण समस्याएं आ रही थी 7 जिसे उन्होंने सेफ्टी टैंक क्लीनर वाहन भेज कर तत्काल सफाई करवा दी।
इसी प्रकार ट्रामा सेंटर के सामने लगी मोटर जल जाने के कारण अस्पताल में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई थी 7लॉकडाउन के कारण मोटर रिपेयर करवाना मुश्किल हो रहा था । ऐसे में रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी ने निगमायुक्त सोमनाथ झारिया से समस्या दूर करने हेतु सहयोग मांगा। उन्होंने तत्काल मोटर निकलवा कर उसे दुरुस्त करवा कर पुन: लगवा दिया।
दोनों समस्याओं का निगमायुक्त ने तत्काल निराकरण कर मानवता का परिचय एवं कोरोना 19 काल में एक दूसरे विभाग का सहयोग करने का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। रोगी कल्याण समिति एवं अस्पताल प्रशासन की ओर से पुन: आयुक्त एवं नगर निगम कर्मचारियों का धन्यवाद ।