सेनेटाईजेशन किये जाने पर निगम कर्मचारियों पर किया सम्मान

रतलाम । कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के फैलाव को रोकने हेतु नगर निगम द्वारा वार्ड क्रमांक 42 में सेनेटाईजेशन किये जाने पर अनवट भैरव सेवा समिति मोहन टॉकिज के पदाधिकारियों द्वारा निगम कर्मचारियों का सम्मान किया।
29 मई को वार्ड 42 के क्षेत्र कलाईगर रोड, हाटीराम दरवाजा,इमली गली, नाइयों की गली, मोहन टॉकीज, भोयरा बावड़ी, सिंधी गली,रामदेव जी की घाटी, थावरिया बाजार, बागड़ो का वास, कोठारी वास, सीतला माता , पिंजार वाडी में सेनेटाईजेशन किये जाने पर नगर निगम कर्मचारी श्री अब्दुल जी राशिद, ट्रैक्टर चालक दशरथ जी डामोर का अनवट भैरव सेवा समिति (मोहन टाकीज) के पदाधिकारी सर्वश्री चेतन सिंह पंवार और मोहन लाल चोपड़ा रवि पंवार,मंजीत सिंह, कैलाश चंद शर्मा, शैलेंद्र कृपलानी, त्रिलोक मेहता, कान्हा, कार्तिक आदि ने पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया।

Play sound