प्रधानमंत्री श्री मोदी सरकार के 7 साल पूर्ण होने पर बावड़ी में श्रमदान कर मनाया दिवस व जनता को दिया संदेश

रतलाम। आज दिनांक 31मई 2021 रविवार को वार्ड क्रमांक 33 शास्त्री नगर, शिव मंदिर परिसर, साई बाबा मंदिर के पास, रतलाम स्थित प्राचीन बावड़ी की बारिश के पूर्व साफ सफाई की जा रही है जिससे कि पानी स्वच्छ रखें ,भू-जल स्तर बढें तथा जनता से अपील की जा रही है कि हर घर में वाटर हार्वेस्टिंग का सिस्टम लगाये जिससे कि आपके घर के स्वयं का बोरवेल रिचार्ज हो सके।इस हेतु कुशाभाऊ ठाकरे मंडल के द्वारा जल संरक्षण का अभियान चलाया गया व संदेश दिया गया।मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा के नेतृत्व में केंद्रीय भाजपा सरकार के 07 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया।
इस श्रमदान के मौके पर पूर्व महापौर श्री शैलेंद्र जी डागा, भाजपा वार्ड क्रं- 33 के अध्यक्ष संतोष कोलंबेकर, स्थानीय निवासी अमित रायकवार, रवि मालपानी, आशुतोष चौहान,अंशुल एरन, जितेंद्र गुरनानी, श्री राम पंडित आदि उपस्थित थे।

Play sound