मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म – पिंकी जैन

कोडरमा। आज दिनांक 30 मई 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा ही संगठन के तहत ओवर ब्रिज के नीचे विश्वनाथ मोदी प्रतिमा स्थल के पास स्थानीय निवर्तमान वार्ड पार्षद सह भाजपा नेत्री पिंकी जैन के द्वारा लोगों को सैनिटाइजर एवं मास्क का वितरण किया गया। कई जरूरतमंदों को उनके आवश्यक दवा भी उपलब्ध कराया गया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को भी सुना गया इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवनारायण मोदी विशेष रुप से उपस्थित थे उन्होंने कहा कि आज देश को एक शक्तिशाली एवं तेजस्वी प्रधानमंत्री मिला है जिनके नेतृत्व में देश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है निवर्तमान वार्ड पार्षद पिंकी जैन ने कहा कि इस कष्ट भरे कोरोना काल की महामारी को पूरे भारतवर्ष से खत्म करने के लिए माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री जी जी जान से लगे हुए हैं उनके जीवन का एक-एक मिनट देश सेवा में लग रहा है भारत देश बहुत जल्द कोरोना मुक्त होगा मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है और हम सभी भाजपा के लोग जरूरतमंदों की सेवा करने में लगे हुए हैं । इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि सह नगर महामंत्री संजय शर्मा नवीन चौधरी नगर उपाध्यक्ष राजेश सिन्हा निरंजन कसेरा मदन मोहन गुप्ता नवीन जैन आदि उपस्थित थे।

Play sound