मीटिंग में कोरोना के लक्षण,उपचार, परहेज पर डॉ. प्राची मेहता ने दी जानकारी
इंदौर। गत दिवस जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली द्वारा आयोजित जूम मीटिंग में कोरोना के लक्षण उपचार और उपचार के उपरांत परहेज पर डॉ प्राची मेहता आगरा विस्तार पूर्वक सभी सदस्यों को समझाया एवं सदस्यों से घर पर अपने फेफड़े कैसे मजबूत बनाए रखें उस पर भी प्रकाश डाला। मीटिंग में महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश से कई सदस्यों ने डॉ प्राची मेहता को अपनी समस्या बताकर उनसे उपचार की राय ली। जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय संरक्षक अशोक मेहता इंदौर द्वारा आयोजित इस मीटिंग का संचालन अजीत खटोड़ मंदसौर द्वारा किया गया एवं मंगल गीत श्रीमती शांता भामावत द्वारा प्रस्तुत किया गया अंत में आभार जैन दिवाकर विचार मंच राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती कल्पना मुथा ने प्रकट किया।